मध्य प्रदेश

रोजगार सहायकों ने अन्य विभागों का अतिरिक्त काम नहीं करने को लेकर ज्ञापन सौपा

आयुष्मान कार्ड संबंधी प्रशिक्षण का किया बहिष्कार
सिलवानी।
शुक्रवार को जनपद पंचायत कार्यालय में ग्राम पंचायतों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। जिसका ग्राम रोजगार सहायक / सहायक सचिव संघ ने बहिष्कार करते हुये अन्य विभागों का अतिरिक्त काम नहीं करने को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिलवानी के नाम पंचायत निरीक्षक लक्ष्मीनारायण रजक को ज्ञापन सौंपा।
रोजगार सहायकों ने यह विरोध हाल ही में आयुष्मान कार्ड बनाने के आदेश पर किया है रोजगार सहायक ने मध्यप्रदेश पंचायत सहायक सचिव संघ के बैनर तले ज्ञापन सौंपते हुए बताया है कि उनसे अन्य विभागों के कार्यों का अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है। जबकि उनके मानदेय ऊंट के मुंह में जीरा के बराबर दिया जा रहा है हाल ही में अतिरिक्त कार्य के रूप में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य करवाने के आदेश दिए हैं। जबकि उनके पास मनरेगा, पीएम आवास, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों को छोड़कर अन्य कार्य पर असहमति का मनरेगा कमिश्नर को पत्र भेजा है। पंचायत सहायक सचिव कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश तिवारी के नेतृत्व में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिलवानी के नाम पंचायत निरीक्षक लक्ष्मीनारायण रजक को ज्ञापन सौंपा गया। रोजगार सहायकों की मांग का पंचायत सचिव संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र रघुवंशी के द्वारा समर्थन भी किया गया।
इस अवसर पर दिनेश यादव, कृष्णपाल राजपूत, ब्रजमोहन चतुर्वेदी, वीरेन्द्र रघुवंशी, मीतेश जैन,, राजबहादुर इमने, राजकुमार मेहरा, कैलाश रघुवंशी, रामेष्वर कुशवाहा, मुरारी धाकड़, अशीष रजक, विशाल नामदेव, शशांक बाजपेई, सचिन शर्मा, सत्येन्द्र गौर, ओमप्रकाश गौर, इन्दर धाकड़ आदि रोजगार सहायक सचिव उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button