मध्य प्रदेश

भाजपा नेता अटवाल को पत्नी शोक, उनके निवास पर शोक श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई भाजपा नेता

रिपोर्टर : शिवलल यादव
रायसेन। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता और बाड़ी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष जोधा सिंह अटवाल की धर्मपत्नी का देहावसान हो गया है। उनके निधन पर उनके बरेली रोड स्थित आवास पर कई भाजपा नेता पहुंचे । दुख की इस घड़ी में शोक श्रद्धांजलि देते हुए अटवाल परिवार को गहन दुख सहन करने परमपिता परमेश्वर से कामना की गई।गमी के  इस मौके पर बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, भाजपा के युवा नेता प्रशांत साहू,  एलपी वर्मा, हरिप्रसाद चौधरी, बाड़ी भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष विश्राम सिंह सांगा, अशोक सिंह दांगी पूर्व जनपद अध्यक्ष दतिया, संभागीय पदाधिकारी जेपी अहिरवार, हरिप्रसाद चौधरी, सरदार संतोखसिंह अटवाल आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button