टाइगर देखे जाने से हथोड़ा, महगवां, जैथारी में दहशतवन विभाग की टीम लगी सर्च ऑपरेशन में

सिलवानी। उप वन मंडल सिलवानी के वन परिक्षेत्र जैथारी के ग्रामीण इलाकों में टाइगर देखे जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। सूचना पर वन विभाग की टीम जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों से कहा है कि किसी भी तरह की सूचना से वन विभाग को अवगत करावे तथा अकेले खेत व जंगल के रास्ते न जाए।
वन परिक्षेत्र जैथारी के हथोड़ा महंवा, जैथारी प्रतापगढ़ क्षेत्र में टाइगर का मूवमेंट देखा गया है। जिसको लेकर सिलवानी वन विभाग के द्वारा एडवाइजरी जारी की गई। गांव वालों से कहा गया है कि वह रात में न निकले और फोटो वीडियो बनाने से बचे। अगर कहीं भी टाइगर का मूवमेंट देखा जा रहा है तो जो वन विभाग के द्वारा जारी किए नंबरों पर तत्काल सूचना दें।
ग्रामीणों में बना दहशत का माहौल
इस समय धान की कटाई के बाद चना एवं गेहूं की फसल की बोवनी का समय चल रहा है जिसमें बोवनी, पलेवा के चलते किसान खेतों में ही रहने के लिए मजबूर है। ऐसे में टाइगर के मूवमेंट के बाद ग्रामीणों, किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
कुछ दिन पहले ही किया गाय का शिकार
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले मगरमोली, हथोड़ा के बीच में एक गाय का शिकार टाइगर द्वारा किया जाना बताया जा रहा है। जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है वन विभाग की टीम पूरी कोशिश कर रही है कि टाइगर का मूवमेंट देखकर उच्च अधिकारियों को बताया जा सके साथ ही लगातार वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा खेतों में रह रहे ग्रामीणों से चर्चा की जा रही है और कहा जा रहा है कि दिन के समय वह खेत में जाएं शाम के समय अगर जाते भी हैं तो पांच लोगों के झुंड में जाएं, टॉर्च लेकर जाएं हो सके तो रात में अकेले ना निकले। मोटरसाइकिल चालकों से भी कहा जा रहा है कि दिन के समय ऐसे जंगल क्षेत्र से अकेले ना जाए।
इस संबंध में उप वन मंडल अधिकारी इंदरसिंह ने बताया कि सिलवानी क्षेत्र में जब से टाइगर का मूवमेंट की जानकारी मिली है दोनों ही वन परिक्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारियों को जंगल में मूवमेंट के लिए लगा दिया गया है किसी भी ग्रामीणों को द्वारा खबर मिलती है। वन विभाग की टीम पहुंचेगी साथी वन विभाग के द्वारा एडवाइजरी जारी कर दी गई है। टाइगर पर हम लोगों का लगातार मूवमेंट है जहां भी अगर मिलता है तो उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जाएगी।



