लगातार गाली गालोच करने पर पीड़ित ने दिया पुलिस एसडीओपी को शिकायती आवेदन
अनावेदक पर दर्ज है मुक़ददमे पुलिस की अनदेखी से करता है मनमानी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । तेंदूखेड़ा मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर तेजगढ़ थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम झालोन के निवासी रामशंकर रैकवार ने आज तेंदूखेड़ा मे पुलिस एसडीओपी कार्यालय जाकर मगल रैकवार के विरुद्ध शिकायती आवेदन दिया जिसमे लिखा आवेदक रामशंकर पिता हल्के रेकवार, ग्राम झलीन, थाना-तेजगढ़, ने आवेदन में उल्लेख किया है कि अनावेदक मंगल रेकवार पिता रग्गू रेकवार ग्राम झलीन, थाना तेजगढ़, जिला दमोह के निवासी द्वारा लगातार 2 साल से गन्दी गन्दी गालियां देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, पूर्व में उक्त संबंध में मैंने थाना तेजगढ़ में कई बार आवेदन देकर शिकायत की है, जिसकी छायाप्रति व रिपोर्ट की छायाप्रति आवेदन के साथ संलग्न है तथा गाली गलौच की रिकार्डिंग भी मेरे मोबाईल में है। उसके द्वारा जब- जब भी गाली दी गई हैं, मेरे द्वारा थाना तेजगढ़ में शिकायत की गई हैं लेकिन पुलिस द्वारा ऐसी कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिससे वह गाली देना बंद कर दे। दिनांक 8 अक्तूबर 2023 को रात्रि करीब 8 बजे भी मंगल रैकवार द्वारा पुनः गाली-गलीच की गई है।
आवेदन के माध्यम से निवेदन किया है कृपया जांच करके उचित कार्यवाही करने की कृपा करें नहीं तो फिर आगे में अपनी मानसिक पीड़ा को शांत करने हेतु पृथक से निर्णय लेना पड़ सकता है, जिसका संपूर्ण जबाबदारी पुलिस थाने की होगी।



