मध्य प्रदेश

पोल्ट्री शेड की धीमी गति पर उपयंत्री एवं निर्माण एजेंसी को शोकाज

ढीमरखेड़ा विकासखंड क्षेत्र का जिपं सीईओ ने किया निरीक्षण, दी हिदायत
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सगौना में 35 पोल्ट्री शेड में से 8 कार्य शुरू पाए जाने पर उपयंत्री और निर्माण एजेंसी को शोकॉज नोटिस, होगी सख्त कार्यवाही
मढ़ेरा के निर्माणाधीन सीएचसी (क्लस्टर हायरिंग सेंटर) को तकनीकी मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सुधार करते हुए शीघ्र पूर्ण कराएं, ताकि ग्रामीणों को आवश्यक आवश्यक सुविधाओं का लाभ कृषकों और ग्रामीणों की शीघ्र मिल सके। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने बुधवार को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के ग्राम मढ़ेरा में प्रगतिरत क्लस्टर हायरिंग सेंटर (कृषक सुविधा केंद्र) के औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए। निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लेते हुए सीईओ गेमावत ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता में कोताही नहीं बरती जाए। निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण कराया जाकर नागरिकों को सौंपा जाए ताकि शीघ्रता से ग्रामीण इसका समुचित उपयोग कर सके।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं को अधिक से अधिक आजीविका और रोजगार मूलक गतिविधियों से जोड़ने के प्रयास किए जाएं ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बन सके। जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने उक्त कार्यवाही करने हेतु सीएलएफ पदाधिकारियों की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुग्ध संग्रह केंद्र बनाए जाने हेतु भी त्वरित रूप से आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मिल्क कलेक्शन सेंटर हो जाने से स्थानीय दुधारू पशुओं के दूध विक्रय करने में आसानी होगी और स्थानीय ग्रामीणों को बेहतर आमदनी हो सकेगी जिससे वे अपने घर और परिवार का बेहतर तरीके से उधर पोषण कर सकेंगे। समीक्षा बैठक में जनपद पंचायत के सीईओ विनोद पांडेय, परियोजना अधिकारी वाटर शेड सूरज शर्मा एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रोझन में बेल्कुंड नदी पर प्रस्तावित स्टॉपडेम कार्यस्थल का किया निरीक्षण
जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने ग्राम रोझन में बेलकुंड नदी पर प्रस्तावित स्टॉपडेम कार्यस्थल का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयासों में निरंतर प्रयासों की आवश्यकता है। स्टॉप डेम निर्माण के पूर्व भली-भांति परीक्षण कर लिया जाए ताकि बारिश का पानी पर्याप्त मात्रा में संचित हो सके।
समय में पूर्ण करें कार्य
जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने ग्राम सगौना पहुंचकर पोल्ट्री शेड निर्माण कार्यों को भी देखा। स्वीकृत 35 कार्यों में से मात्र आठ कार्य प्रारंभ पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी और उपयंत्री को शोकाज नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नियत समय में शेष अपूर्ण कार्य पूर्ण कराएं अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान उन्होंने स सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया और पोल्ट्री शेड निर्माण के संबंध में जानकारी ली।
झिर्री तालाब का अवलोकन
वाटर शेड के अंतर्गत निर्मित झिरी तालाब का अवलोकन कर उपयोगकर्ता समूह से मछली पालन एवं सिंघाड़ा उत्पादन के संबंध में संवाद किया एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button