मध्य प्रदेश

लाड़ली बहना योजना को लेकर दी तकनीकी जानकारी, नर्सरी तैयार करने की चर्चा

ढीमरखेड़ा में आयोजित हुई नवांकुर संस्थाओं और प्रस्फुटन समितियों के कार्यों की हुई समीक्षा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा स्थित मंगल भवन में नवांकुर संस्थाओं और प्रस्फुटन समितियों के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड समन्वयक बबीता शाह ने बीते महीनों में समितियों के द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा किया। आगामी दिनों में किये जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना बताई। समय पर कार्य करने और गतिविधियों को विभागीय ऐप पर अपलोड करने के निर्देश दिये। लाड़ली बहना योजना के लिए समग्र और आधार E-KYC से संबंधित तकनीकी जानकारी दी।अंकुर अभियान और नर्सरी तैयार करने को लेकर भी चर्चा किया। इस मौके पर नवांकुर संस्था के अंकित मेहरा, प्रकाशनाथ साहू, कोदुलाल हल्दकार, विकास हल्दकार, सतेन्द्र सिंह राजपूत सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button