मध्य प्रदेश

जनसेवा मित्रों ने सामूहिक चलाया मुख्यमंत्री लाडली बहना जागरूकता अभियान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद के मार्गदर्शन में रिसर्च एसोसिएट सुदीप शाहाने के निर्देशन में मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र कटनी जिले के बड़वारा ब्लॉक में मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत ग्राम रूपोंध में स्व सहायता समूह एवं ग्रामीण महिलाओं के बीच मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की विस्तृत जानकारी देने पहुंचे मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों के द्वारा महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया यह योजना ऐसी महिलाएं जो ग्रामीण परिवेश में अपना जीवन यापन कर रही हैं जिन्हें सशक्त बनाने के लिए शासन की मंशा हैl महिलाएं जागरूक हो और सशक्त बने इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र विकास यादव के द्वारा महिलाओं को लाडली बहना योजना में लगने वाले दस्तावेज की जानकारी दी वहीं आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक पासबुक में नाम सही हो वही समग्र आईडी में केवाईसी आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक, बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक कराने के लिए आग्रह किया l वही अनावश्यक दस्तावेज नहीं लगने पर उन्हें सुझाव भी दिए मुख्यमंत्री बहना योजना के कैंप पंचायत स्तर पर लगाए जाएंगे वही इन कैंप के माध्यम से लाडली बहना योजना के फार्म भरे जाने हैं जहां पर सभी दस्तावेज एकत्र किए जाएंगे l योजना का लाभ लेने के लिए सभी दस्तावेज आवश्यक जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों ने सराहनीय भूमिका निभाई इस दौरान ग्राम के सरपंच कमलेश यादव, मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र विकास यादव, प्रियंका रजक, चंदन गुप्ता, सत्येंद्र विश्वकर्मा अन्य ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही l

Related Articles

Back to top button