देश विदेशमध्य प्रदेश

वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराई गाय, भोपाल लौट रही थी, ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
भोपाल । वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर हादसे का शिकार हो गई है। बता दें कि ट्रेन के सामने गाय के आ जाने से यह हादसा हो गया। गाय के टकराने से ट्रेन का बोनट खुल गया और अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन दिल्ली से भोपाल वापस आ रही थी।
ग्वालियर हजरत निजामुद्दीन- रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार शाम को मध्य प्रदेश में ग्वालियर स्टेशन के पास एक गाय से टकरा गई, जिससे ट्रेन के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। एक रेलवे अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि रानी कमलापति जाने वाली ट्रेन (संख्या 20172) शाम करीब सवा छह बजे गाय से टकराई और करीब 15 मिनट तक घटनास्थल पर रुकी रही। उन्होंने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब ग्वालियर जिले में डबरा की ओर जाने वाली रेल की पटरियों पर अचानक गाय आ गई।
अधिकारी ने कहा कि क्षतिग्रस्त हिस्से की आवश्यक मरम्मत के बाद ट्रेन ने अपनी आगे की यात्रा शुरू कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अप्रैल को रानी कमलापति (भोपाल) और हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) के बीच इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।

Related Articles

Back to top button