वन सुरक्षा कैम्प सियरमऊ में किया गया अनुभूति ईको कैम्प का आयोजन

सिलवानी । वन मंडल रायसेन सामान्य के अंतर्गत वन परिक्षेत्र पूर्व सिलवानी सामान्य की परिसर सियरमऊ के वन सुरक्षा कैम्प सियरमऊ पर दिनांक 21 जनवरी 2024 को अनुभूति ईको कैम्प का आयोजन में भी बाघ थीम पर किया गया। जिसमें उप वनमंडल अधिकारी सामान्य सिलवानी पी.के रजक द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वन परिक्षेत्राधिकारी पूर्व सिलवानी आदर्श मिश्रा द्वारा 120 बच्चों को वन भ्रमण कराया। भ्रमण के दौरान वन्य प्राणियों के संरक्षण, संवर्धन, एवं वन वर्धनिक कार्यो का प्रबंधन वन विभाग द्वारा कैसे किया जाता है बच्चो को समझाया गया। एसडीओ सिलवानी पीके रजक ने वन एवं वन्य प्राणियों का महत्व तथा पर्यावरण को संतुलन बनाये रखने में वन एवं वन्य प्राणियों का क्या ओर कैसे योगदान है के सम्बन्ध में विस्तार से समझाया गया। साथ ही आक्सीजन तथा कार्बन डाईआक्साइड का संतुलन बनाये रखते हैं तथा बादलों के संघनन द्वारा वर्षा में वृद्धि, नदियो को स्वच्छ जल की सतत आपूर्ति, भौतिक रासायिनिक एवं ध्वनि प्रदूषण को कैसे नियंत्रित करते है। छात्र-छात्राओं को वनों में पाये जाने वाली लघु वनोंपज के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। तथा वनों को अग्नि से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया।
पूर्व सिलवानी रेंजर आदर्श मिश्रा द्वारा छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय पक्षी मोर, राष्ट्रीय वृक्ष बरगद, राष्ट्रीय पशु बाघ के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि यहां पाये जाने वाले बाघ के शरीर पर पाई जाने वाली काली धारियाँ एवं चेहरे के काले चिन्ह तथा पगचिन्ह प्रत्येक बाघ के अलग-अलग होते हैं। इसी प्रकार की मनमोहक एवं रोचक जानकारियाँ बच्चो को दी की गई।
सियरमऊ के शासकीय विद्यालय के छात्र छात्राओं को वन भ्रमण के पूर्व मे सियरमऊ कैम्प पर नाश्ता कराया गया पश्चात वन भ्रमण कराया गया वन भ्रमण के दौरान रेंजर आदर्श मिश्रा, एवं वनपाल राममनोहर खरे, वन रक्षक रामकुमार रघुवंशी, पुष्पेन्द्र शर्मा, दीपक कौरव, ऋषि गुप्ता, कल्पना गौड के द्वारा छात्र छात्राओं को वन भ्रमण कराया गया। अनुभूति कार्यक्रम के दौरान चित्रकला, प्रश्नोंत्तरी, निबंध प्रतियोगिताओं मे प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को न्यायाधीश अतुल यादव, एसडीओ पीके रजक, पूर्व सिलवानी रेंजर आदर्श मिश्रा एव पश्चिम सिलवानी रेंजर महेन्द्र पलेचा द्वारा पुरूषकृत किया गया।
कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं को अनुभूति कार्यक्रय मे मानव जीवन एवं वन एवं पर्यावरण के संतुलन के सम्बन्ध मे परिक्षेत्र लिपिक संतोष रघुवंशी के द्वारा समझाया गया। कार्यक्रम में मजिस्ट्रेट सिलवानी अतुल यादव, एसडीओ पीके रजक, पूर्व सिलवानी आदर्श रेंजर मिश्रा एवं पश्चिम सिलवानी रेंजर महेन्द्र पलेचा, राममनोहर खरे, रामशरण सिंह, रामदास सोनी, तखतसिंह, लवकुश तिवारी, हरेन्द्र सिंह, संदीप सिंह ठाकुर, राहुल जैन, मोहम्द साहेब एवं समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम मे पधारे हुये अतिथियों एवं शिक्षक, शिक्षिकाओं का आभार रामदास सोनी प.स. सियरमऊ के द्वारा व्यक्त किया गया।
प्रश्नोंत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम मनोहर लोधी शा.उ.मा. विद्यालय सियरमऊ, द्वितीय उर्मिला ठाकुर, शा.उ.मा विद्यालय सियरमऊ, तृतीय मुस्कान कुशवाह शा.उ.मा. विद्यालय सियरमऊ को दिया गया। चित्रकला प्रतियोगिता का प्रथम पुरूषकार दिव्यांशी कुशवाह शा.उ.मा. विद्यालय सियरमऊ, द्वितीय, नेहा ठाकुर शा.उ.मा.विद्यालय सियरमऊ, तृतीय ऋषिराज नामदेव शा.उ.मा.विद्यालय सियरमऊ को दिया गया। निबंध प्रतियोगिता मे प्रथम वर्षा यादव शा.उ.मा. विद्यालय सियरमऊ, द्वितीय राधा रैकवार शा.उ.मा.विद्यालय सियरमऊ एवं तृतीय महक कुशवाह को दिया गया।



