मध्य प्रदेशराजनीति

विकास यात्रा का तहसील में गुरुवार को होगा प्रवेश देवकानी ग्राम में विधायक करेगें आगवानी

एसडीएम ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा
सिलवानी! भाजपा के द्वारा प्रदेश भर में निकाली जा रही विकास यात्रा का गुरुवार को तहसील में प्रवेश होगा। जिसकी अगवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत के द्वारा की जाएगी। प्रथम दिन विकास यात्रा 9 गावों में पहुचेंगी। विकास यात्रा की विधायक रामपाल सिंह राजपूत के द्वारा देवकानी ग्राम में सुबह साढ़े दस बजे अगवानी की जाएगी । वही सिलवानी एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने विकास यात्रा को लेकर ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन कर मैदानी अमले को निर्देश दिए। विकास यात्रा तिनधरा, हतनापुर, खमकुंआ, सलैया, विछुआ, परासिया, नगपुरा, नगझिरी ग्राम पहुचेगी। यहां पर विश्राम के बाद शुक्रवार को सुबह अन्य तय ग्राम के लिए रवाना होगी। सभी स्थानो पर आम सभा, स्वागत आदि के कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button