मध्य प्रदेश

विकास यात्रा का सत्रहवाँ दिवस, क्षेत्र में चारों ओर विकास की गंगा बह रही है : राजपूत

सिंगपुरी में 75 लाख नल जल योजना, और 2.50 लाख विधायक निधि स्वीकृत
सिलवानी। सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक रामपालसिंह राजपूत ने मंगलवार को ग्राम सिंगपुरी में आयोजित सभा अंतर्गत कलश, सरस्वती, कन्या पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
ग्राम जरुआ में राशि 19.85 लाख, ग्राम सिंगपुरी में 2.88 लाख, ग्राम सिंगपुरी उचेहरा में राशि 3.83 लाख से स्वीकृत विकास कार्यों का शिलायन्स एवं लोकार्पण कर उपस्थित जन समूह को सम्बोधित किया। कार्यक्रम उपरांत पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया।
प्रारंभ में सरपंच प्रतिनिधि महेन्द्र यादव एवं ग्रामीणों ने आगुंतक अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम को सरपंच प्रतिनिधि महेन्द्र यादव ने संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत क्षेत्र के विकास की योजनाओं का प्रतिवेदन एवं मांग पत्र का वाचन करते हुए विधायक से मांग पत्र को पूर्ण करने की मांग की जिस पर विधायक रामपलसिंह ने सभी मांगों को कार्य योजना में सम्मिलित करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, सरपंच रानी महेन्द्र यादव, ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र यादव, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, श्याम साहू, मोनू सोनी सहित अधिकारीगण, पदाधिकारीगण एवं स्थानीय जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चारों ओर विकास की गंगा बह रही है। चाहे गांव हो या नगर हर जगह विकास के काम तेजी से किए जा रहे हैं। सिलवानी विधानसभा क्षेत्र भी विकास के मामले में पीछे नहीं है। गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। नागरिकों को बेहतर और समुचित इलाज मिले, इसके लिए स्वास्थ्य केन्द्र खुलवाएं जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के पक्के मकान बनाए जा रहे हैं। एक रुपये प्रति किलो के मान से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।
विधायक रामपालसिंह ने महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज में बहन-बेटियों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति अच्छी हो, उनका मान-सम्मान बढ़े इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अनेकों योजनाएं शुरू की गई हैं। पहले बेटियों को बोझ समझा जाता था। लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू होने के बाद अब स्थिति में काफी बदलाव आया है। समाज में बेटे और बेटियों के बीच भेद खत्म हो रहा है। प्रदेश सरकार की योजनाओं ने बेटियों के लिए शिक्षा और उज्जवल भविष्य के द्वार खोले हैं। आज प्रदेश में बेटियां पैदा होते ही लखपति बन रही हैं।
विधायक रामपालसिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान द्वारा बहनों का सम्मान बढ़ाने के लिये अब लाड़ली बहना योजना शुरू की जा रही है। इस योजना में गरीब और निम्न मध्यम वर्ग की महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार प्रदेश सरकार द्वारा जमा किए जाएंगे। इस प्रकार हर साल महिलाओं के खाते में 12 हजार रुपये जमा होंगे। लाड़ली बहना योजना के फार्म पांच मार्च से भरना शुरू हो जाएंगे। इसी प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के कारण आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब माता-पिता को बेटी की शादी की चिंता से मुक्ति मिली है।
कार्यक्रम में विधायक रामपलसिंह राजपूत ने ग्राम सिंगपुरी में जल जीवन मिशन के तहत 75 लाख रुपए की लागत से पेयजल टंकी, बोर एवं जल वितरण लाइन का कार्य एवं विधायक निधि से 2.50 लाख रूपये की स्वीकृति दी।
प्रतिभाओं, गणमान्य नागरिक, मीडिया का सम्मान
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत क्षेत्र की प्रतिभाओं, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाज सेवियों, पत्रकारों का प्रशंसा पत्र एवं शील्ड देकर मंच से विधायक रामपाल सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। अंत में आभार व्यक्त रोजगार सहायक मीतेश जैन ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button