बाइक को बचाने में अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलटा ट्रक चार घायल
भोपाल विदिशा हाईवे मुक्तापुर गांव बाटीका ढाबा के पास की घटना
रिपोर्टर : नसीम अली
सलामतपुर । बुधवार को भोपाल विदिशा हाईवे सलामतपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर वाटिका ढाबा के पास सागर से इंडियन गैस की भरी टंकी खाली करके खाली टंकी लेकर भोपाल जा रहे ट्रक क्रमांक MP04 HE 3687 सामने से आ रहे एक मोटर साइकिल चालक को बचाने में अनियंत्रित होकर रोड से 10 फीट नीचे खेत में जाकर ट्रक पलट गया जिससे ट्रक चालक नीरज नाथ उम्र 35 वर्ष, साकिर खान उम्र 35 वर्ष एवं मुंशीलाल घायल हो गए वहीं इसी दौरान मोटरसाइकिल भी अनियंत्रित होकर पेड़ से जाकर टकरा गई जिसमें मोटरसाइकिल चालक शिवम उम्र 28 वर्ष निवासी भोपाल भी घायल हो गया
सूचना मिलते ही सलामतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई 108 एंबुलेंस के डॉक्टर दिनेश प्रजापति द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया एवं 108 एंबुलेंस के पायलट रोहित शाक्य की मदद से सांची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया यहां पर घायलों का इलाज चल रहा है।




