विकास यात्रा में खुल रही विकास की पोल, दो वर्ष भी नहीं टिका एक करोड़ का स्कूल भवन
रिपोर्टर : पवन सिलावट
बरेली । मध्यप्रदेश सरकार की विकास यात्रा में नेताओं और मंत्रियों को जमीन पर उतार दिया जो नेता मंत्री कभी जनता को अछूत और दीन हीन भावना से तिरस्कार करते उन्हें धुतकारते थे बहीं आज जनता के कोप का शिकार होना पड़ रहा हैं बहीं प्रदेश सरकार के द्वारा विकास के लिए पानी की तरह बहाए पैसों की भी पोल खुल रही हैं ।
उदयपुरा विधानसभा की बरेली तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाली उदयगिरी पंचायत में शासन द्वारा एक करोड़ से अधिक लागत का माध्यमिक विद्यालय बनाया जिसे सूर्योदय कंस्ट्रक्शन कविंद्र रधुवंशी ने पीआइयू विभाग के अधिकारियों और इंजीनियरों की मिलीभगत के चलते एक करोड़ की लागत से उदयगिरी स्कूल भवन का घटिया निर्माण कार्य किया गया। नतीजतन दो वर्ष भी पूरे नहीं हुए और एक करोड़ का भवन खंडहर में तब्दील होने जारहा वही सूर्योदय कंट्रक्शन रघुवंशी के द्वारा दीवारों में आई दरारों को पिछले ही महीने करवाई रिपेयरिंग गअब सबाल उठता हैं कि इस विकास यात्रा में यह भ्रष्टाचार की जाँच होगी या यह भी भ्रष्टाचार में सहभागिता निभाते नजर आयेगे।
पीडब्ल्यूडी (पीआईयू) विभाग के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदयगिरी स्कूल भवन का ठेका एक करोड़ का सूर्योदय कंस्ट्रक्शन कविन्द्र रघुवंशी ठेकेदार को दिया गया लेकिन अधिकारियो़ व ठेकेदार की हमजोली चलते बच्चों को शिक्षित होने से पहले ही यह स्कूल दमतोड़ रहा हैं ..23 मार्च को मध्यप्रदेश के मुखिया व मंत्रियों ने इसका वर्जुअल उदाहरण किया इन नेताओं व मंत्रियों ने कभी स्कूल नहीं देखा और उद्घाटन के पत्थर में इनके नाम चमक रहे हैं जो यह दर्शाता हैं इन्हें भी भरपूर नजराना मिला होगा ।
ग्राम पंचायत उदयगिरी के पूर्व सरपंच भोपाल सिंह राजपूत का कहना है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन के निर्माण मैं हुआ है खुला भ्रष्टाचार और यह स्कूल भवन अभी से जर्जर हालत में देखा जा रहा है..करोडों का लागत से बना स्कूल भवन एक शिक्षा सत्र भी पूरा नहीं करा पाया ।





