विद्युत कटौती से क्षेत्रवासी त्रस्त, विद्युत मंडल के अधिकारी मस्त
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विद्युत मंडल की लापरवाही के कारण उमरियापान में 24 घंटे में मात्र 15 या 16 घंटे ही बिजली आपूर्ति दी जा रही है जिसमे नागरिकों को पानी की भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कटनी जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत उमरियापान होने के वावजूद यहां विद्युत आपूर्ति ऐसे हो रही है कि जैसे यह कोई पंचायत नहीं बल्कि किसी गांव का कस्वा हो । वही बार-बार विद्युत ट्रिप होने से नागरिकों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि वर्तमान समय में अधिकांश ग्राम पंचायतों में नल जल योजना के माध्यम से पानी की सप्लाई की जा रही है ऐसी स्थिति में लाइट बंद होने से ग्रामवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।
बात दे मुख्यमंत्री द्वारा 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने का ढिंढोरा पीटते
है लेकिन हकीकत क्या है यह किसी से छिपी नहीं है और क्षेत्र में 24 घंटे मात्र 12 से 14 घंटे ही बिजली आपूर्ति दी जा रही है। यह समस्या कोई नई नहीं है बल्कि हमेशा का यही रोना रहता है इसके बाद भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आम जनता की इस समस्या से कोई सरोकार नहीं है इनको तो सिर्फ अपनी वोट बैंक के समय जनता की याद आती है । विद्युत की आंख मिचोली से उमरियापान सहितआसपास के ग्रामीण बेहद हलकान है । यह समझ से परे हे कि विद्युत विभाग द्वारा मानसून आने से पूर्व ही मेंटेनेंस किया जाता है तो बिजली की आंख मिचोली की यह समस्या क्यों आती है कि बार-बार लाइट बंद करना पड़ रहा है। कभी-कभी स्थिति यह निर्मित हो जाती है कि यदि ग्रामीण क्षेत्र के ट्रांसफॉर्म चल जाए तो कई हफ्तों तक नहीं बदले जाते और गर्मीण अंधेरे में अपना जीवन गुजारने पर विवश हो जाते हैं । इस बीच बिजली ना होने से ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ता है और लगातार संबंधित विभाग को शिकायत की जाती है लेकिन वहां पर भी उनकी कोई सुनवाई नहीं होती कर्मचारी अपने मन मुताबिक काम करते हैं।



