मध्य प्रदेश

विधायक धर्मेंद्र सिंह ने दी सौगात, जलाशय 28.16 की लागत बनेगा, 950 हेक्टेयर जमीन होंगी सिंचित

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जनपद पंचायत जबेरा अंतर्गत जल संसाधन विभाग द्वारा ग्राम पारना में क्षेत्रीय विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी के मुख्य आतिथ्य में पारना जलाशय का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि ग्राम पारना से लंबे समय से जलाशय की मांग आ रही थी। जिसके लिए मेने विधानसभा में कई बार प्रश्न लगाकर ध्यान आर्कषण करवाया। जिससे इस जलाशय का कार्य की स्वीकृत हुआ। पारना जलाशय 28.16 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा। 950 हेक्टेयर इसका सिंचित रकवा होगा। करीब 5 गांव के किसान लाभान्वित होगे। जिन्हें इस जलाशय से सिंचाई के लिए पानी प्राप्त होगा। विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास हेतु लगातार प्रयासरत हू। स्वस्थ सेवाओं ले लिए विधानसभा में 6 उपस्वस्थ केंद्र का भूमि पूजन किया।भाजपा सरकार ने सड़को का निर्माण किया। गरीबों के हित के लिए कई जनहितेशी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है।विश्व में अंतोदय की बात करती है तो वह भाजपा सरकार करती थी। कार्यक्रम में विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज, रूपेश सेन, निज सहायक राजकुमार सिंह, विनोद राय, भाव सिंह लोधी शिक्षक, खड़ग सिंह, सरपंच शिवलाल धुर्वे, मूरत सिंह लोधी, नर्मदा राय, रविशंकर बाजपाई, राजेश सिंघई, कमल सिंघई, मंडल अध्यक्ष जुगल शर्मा, सत्यपाल सिंह, शीतल राय, भारत सिंह, गोबिंद यादव, सतेंद्र सिंह, मंदीप यादव, मानवेंद्र सिंह, सरपंच मनीषा राघवेन्द्र सिंह, पंचम सिंह, उपदेश सिंह, धनराज सिंह, राहुल सिंह, उमराव सिंह, निज़ाम सिंह, गोपाल सिंह, भूपेश गंधर्व, हेमराज सिंह, इंजीनियर आर के वर्मा, प्राशासनिक अधिकारियों एसडीएम अविनाश रावत, जनपद सीईओ मनीष बागरी, एसडीओ शिवाजी, ठेकेदार अविनाश शर्मा, जल संसाधन विभाग से एई शिवम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ब ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button