विधायक रामपाल सिंह राजपूत द्वारा 170 से अधिक छात्र छात्राओं को किया निशुल्क साइकिल वितरण
रिपोर्टर : मदन वर्मा
बम्होरी । बुधवार को तहसील सिलवानी के शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय बम्होरी में निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह राजपूत सम्मिलित हुए।कार्यक्रम से पुर्व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण ब स्वागत गीत के सांथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने स्कूल चले हम अभियान के तहत 170 से अधिक छात्र छात्राओं को निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया । जिससे छात्रों में काफी खुशी देखी गई । बही कार्यक्रम में पुर्व मंत्री एवं विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने केंद्र एवं प्रदेश द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष ठाकुर तरुबर सिंह राजपूत एवं मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने भी संबोधित किया ।
इस दौरान स्कूल प्राचार्य, राजेश शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ नीलम रायकवार, तहसीलदार, बलबीर सिंह राजपूत, बीईओ नरेश रघुवंशी, पंडित रामभरोसे आचार्य, पंकज शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष हमीर सिंह चौधरी, विधानसभा प्रभारी विष्णु रावत, जनपद सदस्य प्रतिनिधि मदन गोपाल वर्मा, लक्ष्मण लोधी, ठाकुर तेज सिँह लोधी, पुर्व नगर अध्यक्ष आशीष सोनी संग्राम सिंह राजपूत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हर्षित साहू पंकज आचार्य, सुधींद्र शर्मा, मिथुन, हरि सिंह लोधी, कृष्णकांत आचार्य सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



