एक हाईस्कूल ऐसा है जहां पर चपरासी भी पढ़ा रहा है बच्चों को
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों नए-नए विद्यालय और सीएम राइस जैसे स्कूलों को खोलने में लगी हुई है जिनके माध्यम से छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय गुणवत्तापूर्ण तथा व्यवसायिक शिक्षा प्रदान की जा सके। इस विषय में अध्यनरत भांजे भांजियों ने मामा शिवराज से निवेदन किया है कि वह नए स्कूल खोलने के साथ-साथ पुराने संचालित शासकीय स्कूलों की व्यवस्था संधारण की ओर भी ध्यान दें । देखा जाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालय में काफी गंभीर अनियमितताएं विसंगतियां विद्यमान हैं जिनके कारण छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है इसका उदाहरण है शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गौरझामर संकुल केंद्र के अधीनस्थ समीपी ग्राम जैतपुर कछया का शासकीय हाई स्कूल जहां पर विद्यालय में नौवीं कक्षा में लगभग 55 छात्र है एवं दसवीं कक्षा में लगभग 60 छात्र अध्ययन रत है जिसे एक ही शिक्षक पढ़ाता है एवं मजेदार और चिंता की बात तो यह है कि इस विद्यालय में पदस्थ चौकीदार को भी क्लास लेते और पढ़ाते हुए देखा जाता है यह कितनी विडंबना और आश्चर्य की बात है इससे बच्चों का भविष्य चौपट ही नहीं अंधकारमय हो रहा है ऐसी निराशाजनक परिस्थिति में बच्चे कैसे पढ़ाई करते होंगे यह अनुमान लगाना मुश्किल है। उल्लेखनीय है इस विद्यालय में ग्राम कछया जैतपुर एवं आसपास के भटुआटोला मौजा टोला व पास के ग्रामीण अंचलों से बच्चे पढ़ने आते हैं ऐसी परिस्थिति में बच्चों के माता-पिता भी चिंतित रहते हैं कि बच्चों का भविष्य कैसा होगा विकास खंड शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं संकुल केंद्र प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय गौरझामर इस ओर तत्काल ध्यान देकर विद्यालय की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करें जिससे बच्चों के भविष्य को अंधकार में जाने से बचाया जा सके।



