मुक्ति धामो मे गंदगी व कटीली झाडियों का साम्राज्य, अंतिम संस्कार मे लोगो को हो रही है परेशानी

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर के दोनो प्रमुख मुक्ति धामो मे नियमित साफ सफाई नही होने से गन्दगी का साम्राज्य फैला हुआ है बतादे की गौरझामर नगर मे दो श्मशान घाट है जिनमे एक पुराना बस स्टेन्ड के पास करन्जुआ नदी पुल के नजदीक व दूसरा साला मुहल्ला मे बने हुए है इन मुक्ति धामो मे भारी गन्दगी फैली होने के आरोप अन्तिम सन्स्कार मे शामिल होने गये सैकडो लोगो ने ग्राम पचायत पर लगाये है लोगो का कहना है कि इन मुक्तिधामो मे काफी समय से साफ सफाई नही होने से गन्दगी के साथ साथ भारी मात्रा मे घातक कंटीली झाडिया ऊग आई है जिनमे बेर, बबूल, खजूर आदि के बडे बडे पेड मुक्ति धामो व उनके रास्तो मे ऊग आये है जो लोगो को असुविधा व परेशानी के कारण बने हुए है लोगो का कहना है की बरसात मे यहा पर चारा घास मे खतरनाक साप, गुहेरे, बिच्छु आदि जैसे जहरीले जीव जन्तु वितरण करते है ऐसे मे श्मशान घाटो की साफ सफाई पर ग्राम पंचायत को गम्भीर होकर ध्यान देना चाहिये जिससे लोगो को हो रही परेशानी दूर हो सके मुक्ति धामो पर रात मे स्थाई प्रकाश व्यवस्था हेतु सौर ऊर्जा लाइट लगाने की माग शासन से की आई है।



