क्राइम

अंधे कत्ल का खुलासा, पुरानी रंजिस के चलते मृतक के सिर पर पत्थर पटक कर की हत्या

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
पथरिया । दमोह जिले के पथरिया अंधे कत्ल का खुलासा कर मामले की गुत्थी सुलझाने में पथरिया पुलिस ने सफलता पाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राजेश सींग पिता नारायण सींग उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बरखेरा जयसिंह का शव झिन्नानाल मौजा गूढा थाना पथरिया में मिलने पर प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाये जाने से हत्या का प्रकरण अज्ञात आरोपी के विरूद्ध कायम किया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था, जो पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी पथरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पथरिया व गठित टीम द्वारा प्रकरण के आरोपियों को दिनांक 29 दिसंबर 23 को गिरफ्तार किया गया. तरीका- ए – बारदात इस प्रकार है कि प्रकरण के आरोपीगणों के द्वारा मृतक राजेश सींग लोधी को दिनांक 18 दिसंबर 23 के रात्रि करीबन 8.45 बजे अकेल सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पीछे नल के पास बैठा मिलने पर आरोपीगणों ने ड़ंडा मारकर बेहोश कर झिन्ना नाला में पत्थर पर लिटाकर मृतक राजेश सींग के सिर पर पत्थर पटकर हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपी में हनुमत पिता बहादुर सींग लोधी उम्र 43 वर्ष, राजा उर्फ राजेन्द्र सींग लोधी पिता बहादुर सींग लोधी उम्र 55 वर्ष, गुड्डा उर्फ फूलसींग लोधी पिता बहादुर सींग लोधी उम्र 45 वर्ष, माधव सींग पिता सोने सींग लोधी उम्र 42 वर्ष और मुन्ना सींग पिता सोने सींग लोधी उम्र 47 वर्ष सभी निवासी ग्राम बरखेरा जयसिंह थाना पथरिया जिला दमोह रहे।
इस कार्यवाही में निरीक्षक रजनी शुक्ला, उनि कादर खान, सउनि राकेश पाठक, सउनि बलविन्दर सिंह, प्रआर. अरूण, आर. ओमप्रकाश रैकवार, आर. कृष्णकांत, आर. कुवर सिंह, आर. मनीष, आर. रविन्द्र पटैल, आर. सोनू कुर्मी, आर. अनुरूद्ध, आर. नरेन्द्र, मोहन साहू, तथा सायबर सेल से प्रआर. सौरभ टंडन प्र.आर. अजीत दुबे, प्रआर. राकेश अठ्या, एवं आर. निखिल परस्ते का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button