पर्यावरणमध्य प्रदेश
वृक्षों के संरक्षण का संदेश देती है ‘हरियाली अमावस्या’
ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में हरियाली अमावस्या के उपलक्ष में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पालको एवं भैया बहिनों एवं आचार्य परिवार के द्वारा पौधारोपण किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि श्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहते हैं। इस दिन हर व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति के करीब लाना है। देश के कई भागों विशेष कर उत्तर भारत में इसे एक धार्मिक पर्व के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन हर व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। शास्त्रों में आम, आंवला, पीपल, वट वृक्ष और नीम के पौधों को रोपने का विशेष महत्व बताया गया है।



