मध्य प्रदेश
शासकीय महाविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस
सिलवानी । शनिवार को शासकीय महाविद्यालय सिलवानी में संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें मनोहरलाल पंथी एवं डॉ. लक्ष्मीकांत नेमा ने भारतीय संविधान की स्थापना को विस्तृत शब्दों में व्यक्त किया।
इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्याम साहू ने सम्मिलित होकर सभी छात्रों का मार्गदर्शन एवं संविधान की विशेषताओं का उल्लेख किया।
कार्यक्रम का समापन संविधान की प्रस्तावना को उच्चारित कर समस्त स्टॉप एवं छात्र छात्राओं के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी डी खरवार, डॉ. रामानुज रघुवंशी, मुक्त की नेहमत, प्रतिभा डेहरिया, श्वेता सोलंकी, राजेंद्र सोनी जन भागीदारी सदस्य और एवं सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



