रिश्वतखोर पंचायत सचिव को लोकायुक्त ने तीन हजार लेते धर दबौचा
उज्जैन । एमपी में रिश्वतखोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है, आए दिन लोकायुक्त द्वारा रिश्वत लेते अधिकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ पकड़ा जा रहा है, इसके बाबजूद लालची अधिकारी, कर्मचारी बाज नहीं आ रहे हैं
ताजा मामला ग्राम पंचायत धुंआखेड़ी तहसील भानपुरा के ग्राम पंचायत सचिव फूलचंद जजावरिया को ₹3000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त उज्जैन ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
रिश्वतखोर ग्राम सचिव फूलचंद जजावारिया फरियादी शिवराज सिंह पिता विजय सिंह से बाड़े का पट्टा बनाने के एवज में ₹3000 की रिश्वत की मांग कर रहा था।
फूलचंद ने आवेदक को नीमच रोड स्थित रॉयल ढाबे पर रिश्वत के पैसे लेकर बुलाया। आवेदक द्वारा सचिव फूलचंद को रिश्वत के पैसे देते ही लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
लोकायुक्त उज्जैन उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान, राजेश पाठक की टीम द्वारा ट्रैप कार्यवाही की गई।



