धार्मिक

शिव भक्ति में डूबे श्रद्धालु, निकली शिव बारात

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर साईंखेड़ा धर्ममय रहा जगह-जगह मंदिरों में पूजन अर्चन हुई । दादा दरबार में भी अभिषेक हवन पूजन सहित कई धार्मिक आयोजन हुए इसी के संदर्भ में नगर साईंखेड़ा के भोले बजरंगी जानकी विहार, एवं युवा एकता मंच के तत्वाधान में भगवान शिव की बारात डीजे बाजे के साथ निकाली गई जिसमें महिलाएं पुरुष नाचते गाते शिव जी के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में सम्मिलित हुए सर्वप्रथम युवा एकता मंच के द्वारा विशाल शिवजी की बारात निकाली गई जो नाग मडिया से निकलकर स्टेट हाईवे से होते हुए दादा दरबार गढी पहुंची उसके बाद जानकी विहार में भोले बजरंगी उत्सव समिति के द्वारा शिवजी की स्थापना की गई एवं रूद्र अभिषेक हुआ इसके बाद एमपीबी कॉलोनी से शिव जी की विशाल शोभायात्रा के साथ बारात निकाली गई जो जानकी विहार में संपन्न हुई पूजन अर्चन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया और रात्रि में नगर के शांति नगर खिरका वार्ड बाजार इत्यादि जगह के मंदिरों से शिवजी की बारात निकली जो जन आकर्षक का केंद्र रही कहीं-कहीं बैलगाड़ी बग्गी से भी शिवजी की बारात निकाली गई जिसमें महिलाएं पुरुष बच्चे इत्यादि डीजे बाजे के साथ बम बम भोले, ॐ नमः शिवाय के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button