मध्य प्रदेश

शीतल पेय जल के लिए वाटर कूलर लगाया

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । सेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहने वाली जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा द्वारा आज स्थानीय उमा मिस्त्री की तलैया पर भीषण गर्मी के दौरान प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शीतल पेयजल वितरण केंद्र का शुभारंभ किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए शाखा के मंत्री मुकेश जैन मम्मा द्वारा बतलाया गया की प्रतिवर्ष जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा इसी स्थान पर प्याऊ संचालित करती है 2010 से निरंतर गर्मियों के दौरान यह प्या प्रारंभ हो जाता है उसी क्रम में आज श्री दिगंबर जैन पालंदी मंदिर के सहयोग से स्थानीय उमा मिस्त्री की तलैया पर यह है शीतल पानी की उपलब्धता के लिए वाटर कूलर की स्थापना की गई शाखा के अध्यक्ष अरुण जैन, राष्ट्रीय संयोजक आनंद जैन ने प्याऊ उद्घाटन कर्ता राजकुमार जैन पुजारी एवं पालंदी मंदिर के अध्यक्ष गुड्डू बजाज के साथ जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 की मंत्री कविता जैन सहित क्षेत्रीय संयोजिका रश्मि आनंद जैन अर्चना जैन का पुष्पगुच्छ के माध्यम से स्वागत किया आमंत्रित अतिथियों ने जैन मिलन के इस प्रयास की सराहना की क्षेत्रीय मंत्री कविता ऋषभ जैन ने जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह को समाज की शान बताते हुए कहा कि निश्चित ही यह शाखा हमेशा नवीन तकनीकी से कार्य करती है यह समाज के हित में कार्य करने वाली अग्रणी संस्था है जिसपर संपूर्ण जैन मिलन को गर्व है
स्थानीय पार्षद कपिल सोनी ने जैन मिलन को जैन समाज की सर्वाधिक सक्रिय सामाजिक संस्था बतलाते हुए कहा कि यह समाज विशेष के लिए कार्य करने वाली संस्था नहीं है अपितु संपूर्ण मानव समाज के लिए धर्म पंथ से अलग समाज के कार्य करने वाली संस्था है चाहे विकलांग शिविर हो नेत्र शिविर हो अथवा मेडिकल उपकरण बैंक हो यह जात पात देखकर सहयोग नहीं-नहीं करते अपित आवश्यकता को देखकर सहयोग करते हैं उन्होंने जैन मिलन को मानव सेवा के लिए समर्पित संस्था बतलाया ।
इस अवसर पर दिलेश जैन, चौधरी महेंद्र जैन, करुणा राकेश जैन पालंदी, आलोक जैन, पालंदी सचेंद्र जैन, शैलेन्द्र बजाज, विकास जैन, विनय जैन, राजेश ओशो, राजीव जैन बड़कुल सहित बड़ी संख्या में जैन मिलन के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button