धार्मिकमध्य प्रदेश

श्रीराम बने दूल्हा, नगर मे निकली बारात जमकर झूमे बाराती

रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । विवाह पंचमी के मौके पर जैसीनगर के श्रीराम मंदिर में श्रीराम जानकी विवाह की रस्मे रीति रिवाज के साथ निभाई जा रही है, श्री राम मंदिर परिसर में  श्रीराम विवाह पर हल्दी रस्म के साथ ही श्रीराम का अभिषेक किया गया । इसके बाद दूल्हा बनकर श्रीराम की बारात ढोल बाजे अखाड़े के साथ जैसीनगर मैं निकाली गई । इस दौरान पूरे नगर वासियों ने जगह-जगह बारात का स्वागत किया और अखाड़ों के कलाकारों ने एक से एक बढ़कर करतब दिखाए और ढोल बाजे डीजे पर बाराती जमकर नाचे, वही बारात वापस श्रीराम मंदिर पहुंचेगी वहीं मंदिर में रात को श्रीराम सीता विवाह रीति रिवाज के साथ संपन्न होगा।
आपको बता दें कि जैसीनगर स्थित श्रीराम मंदिर में प्रतिवर्ष वाखले परिवार द्वारा श्री रामजानकी विवाह का आयोजन किया जाता है

Related Articles

Back to top button