कृषिमध्य प्रदेश

सांसद प्रहलाद पटेल को भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन सौंपा

किसानों के हित में विशेष सत्र बुलाकर मांगों को पूरा करें
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी

दमोह । भारतीय किसान संघ ने दमोह सांसद एवं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सोपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि भारतीय किसान संघ देश में सतत किसान सर्वोपरि मानकर कार्य करता है, परंतु किसानी इतना वृहत क्षेत्र है कि किसान किसी ना किसी प्रकार की प्राकृतिक या प्रशासनिक समस्या से जूझता रहता है। भारतीय किसान संघ ने तीन बिंदुओं पर सरकार का और संसद का ध्यान आकर्षित करना चाहता है। आशा है कृषक हित को ध्यान में रखते हुए आप किसान हितैषी मांगों को शीघ्र पूर्ण कराने में सहयोग प्रदान करेंगे। 1) लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य को लागू कर इसको दिलाना सुनिश्चित करें। 2) सभी प्रकार की कृषि साधनों के ऊपर लगने वाले जीएसटी समाप्त करें । 3) किसान सम्मान निधि में पर्याप्त वृद्धि करें।
जबेरा तहसील अध्यक्ष हरिश्चन्द्र राजपूत द्वारा भी क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर सांसद प्रहलाद पटेल के लिए ज्ञापन दिया गया। माला जलाशय में अपरटेंक का निर्माण कराया जाए, साथ ही सभी जाति वर्ग में गरीब और अमीर की बात करते हुए सभी को समान योजना का लाभ मिले।
ज्ञापन देने वालों में प्रदेश पदाधिकारी आरसी पटेल, जिला अध्यक्ष चंद्रभान पटेल, जिला मंत्री राम पटेल, उपाध्यक्ष सुंदर सिंह, तहसील अध्यक्ष हरिश्चन्द्र राजपूत के साथ सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button