श्री लव-कुश की जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा निकाली गई
सिलवानी । गुरुवार को कुशवाहा समाज संघ सिलवानी द्वारा कुशवाहा समाज के आराध्य देव भगवान श्री लव-कुश की जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा निकाली गई । शोभा यात्रा कुशवाहा धर्मशाला से प्रारंभ होकर बजरंग चौराहा, गांधी चबूतरा, गांधी आश्रम, तहसील से होते हुए द रॉयल पार्क गार्डन भोपाल रोड का समापन किया गया । समापन कार्यक्रम में सिलवानी विधायक ठाकुर रामपाल सिंह, प्रांतीय कुशवाहा समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष पहलाद कुशवाह, प्रदेश महामंत्री गोपाल कुशवाहा, संगठन मंत्री खुशीलाल कुशवाह, युवा मंत्री सुनील कुशवाहा, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष नर्बदा प्रसाद कुशवाहा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जयंती कुशवाह सहित बड़ी संख्या में तहसीलों की तहसील अध्यक्ष, पदाधिकारी गण आदि उपस्थित हुए।
इस मौके पर धर्मदास कुशवाहा, रूपेंद्र कुशवाहा, नेतराम कुशवाहा, रेवाराम कुशवाहा, बृजमोहन कुशवाहा, डॉ अरविंद कुशवाहा, रघुवीर कुशवाहा कार्यक्रम अध्यक्ष रामकिशोर कुशवाहा, तहसील अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, नगर अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा, बलराम कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, मूलचंद कुशवाहा, लखन कुशवाहा, रूपेश कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा सहित युवा नेता भाजपा पार्षद प्रदीप कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।




