मध्य प्रदेश
संतोष दुबे को कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । आजादी अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर बिछिया ( उमरियापान ) निवासी समाजसेवी संतोष दुबे को सम्मानित किया । कटनी में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर अवि प्रसाद ने मंच से समाजसेवी संतोष दुबे के द्वारा समाजिक हित किए जा रहे कार्य जैसे दिव्यांग बच्चे कृष्णा को दिव्यांग विधालय दिल्ली में प्रवेश दिलाने हेतु अनेक समाजिक कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । अवि प्रसाद ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है । इस दौरान जिला पंचायत सीईओ, एसपी अभिजीत रंजन उपास्थित रहे ।



