स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेडियो आकाशवाणी गायक मनमोहन शर्मा के द्वारा दी गई अद्भुत प्रस्तुति
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेडियो आकाशवाणी गायक मनमोहन शर्मा एवं बहोरीबंद सरपंच मधु बृजेश गुप्ता के द्वारा अद्भुत कार्यक्रम का संयोजन किया गया । जिसमें प्रस्तुति एवं गायकी के लिए रेडियो आकाशवाणी गायक मनमोहन शर्मा को बुलाया गया तो मनमोहन शर्मा ने ऐसी प्रस्तुति दी गई कि सबका मनमोह लिया। तालियों की गड़गड़ाहट से सारा मंच गुंजायमान हो गया । वही मनमोहन शर्मा ने बताया कि गायकी एक ऐसी विधा है जिसके सुनने बस मात्र से सुख की अनुभूति होती है एवं मन को सुकून मिलता है। वही समाज के लिए समर्पित भाव से काम करने को लेकर मनमोहन शर्मा को कलेक्टर अविप्रसाद के द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया और कहा गया है कि आपके कार्यों के द्वारा समाज को एक नई प्रेरणा मिलती है वह प्रेरणा लोगों के जीवन में बदलाव का कार्य कर रही है । वही मनमोहन शर्मा के द्वारा अध्यापक के रूप में रहकर समाज में बच्चों को ऐसी शिक्षा दी गई कि आज उनके पढ़ाए हुए बच्चे उच्च – पदों में पदस्थ हैं । जिस भी क्षेत्र में मनमोहन शर्मा रहे उन पदों में एक अद्भुत छाप छोड़ी, जो समाज के लिए बेहद प्रेरणा है ।



