संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 647 वी जयंती पर शोभायात्रा

अंबेडकर मंगल भवन में हुआ आयोजन
सिलवानी । शनिवार को संत शिरोमणि रविदास का जन्म उत्सव मनाया गया। इस दौरान गाजे बाजों डीजे के धुन के साथ चल समारोह निकाला गया जिसमें संत के भजनों पर समाजजन नाचते गाते चल रहे थे। यह चल समारोह दोपहर 2 बजे संत रविदास जी की चित्र का पूजन के पश्चात अंबेडकर मंगल भवन से शुरू हुआ। रथ पर संत रविदास जी का चित्र विराजमान रहा। जगह-जगह लोगों ने पूजन एवं पुष्पवर्षा की। गाजेबाजे एवं रविदास के भजनों दोहों के बीच समाजजन नाचते गाते चल रहे थे। यह चल समारोह पुराना बस स्टैंड गांधी चबूतरा से होते हुए बजरंग चौराहा से होते हुए पुनः अंबेडकर मंगल भवन पहुंचा। इसके पश्चात मंगल भवन में संत शिरोमणि रविदास जी की आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिलवानी सिविल हॉस्पिटल के बीएमओ ड़ॉ एचएन मांडरे, नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष मुकेश राय उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों का स्वागत जाटव समाज के अध्यक्ष सोनू जाटव एवं समाज के अन्य वरिष्ठ जनों ने फूल माला पहनाकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ड़ॉ एचएन मांडरे कहा कि आज हमारे समाज सभी समाजो के साथ कंधे से कांधा मिलकर काम कर रही है हम सबको मिलकर हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा अच्छा स्वास्थ्य के बारे में ध्यान रखना है एवं हमारे बच्चों को सही रास्ता दिखाना है जिससे हमारे समाज नियुक्त नए ऊंचाई को छुए।
इस कड़ी में मुकेश राय ने कहा कि संत रविदास जी ने भगवान की भक्ति में समर्पित होने के साथ अपने सामाजिक और पारिवारिक कर्त्तव्यों का भी बखूबी निर्वहन किया। उन्होंने लोगों को बिना भेदभाव के आपस में प्रेम करने की शिक्षा दी और इसी तरह से वे भक्ति के मार्ग पर चलकर संत रविदास कहलाए। उनके उपदेशों और शिक्षाओं से आज भी समाज को मार्गदर्शन मिलता है। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने गुरु रविदास जी के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की एवं प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गोविंद नामदेव ने किया एवं आभार जाटव समाज के अध्यक्ष सोनू जाटव ने व्यक्त किया।




