मध्य प्रदेश

संत शिरोमणि सेन जी की भव्य आयोजन रैली को लेकर हुई बैठक

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । शनिवार को सिहोरा नगर में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की भव्य आयोजन रैली को लेकर हुई बैठक संपन्न हुई।
बैठक के प्रारंभ में सन्त शिरोमणि सेन जी महाराज के चित्र पर माल्या अर्पण व दीप प्रज्वलित कर किया । उपस्थित समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता व समाज सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं का हल्दी चावल का तिलक लगाकर उनका स्वागत वंदन किया गया । साथ ही इस बैठक में युवा वर्ग पीढ़ी को समाज की एकता और अखंडता को बनाये रखने के लिए लिये प्रेरित किया । वही आगामी माह 17 अप्रैल को सन्त श्री शिरोमणि सेन जी की जंयती पर्व को लेकर विभिन्न चर्चाये रखी और अपनी बात को विराम दिया । युवकों साथियों ने समाज के लिये एक नई पहल की शुरुआत का शुभारम्भ कर आने वाली पीढ़ी को मजबूती प्रदान करेगें ।
इस अहम बैठक के दौरान सुग्रीव उर्फ पप्पू श्रीवास ब्लाक अध्यक्ष, सुशील कुमार श्रीवास, नीरज श्रीवास, दुर्गेश श्रीवास, सन्तोष श्रीवास, मनीष श्रीवास पत्रकार, रुपेश सेन, ताराचंद सेन, आकाश सेन, अनुज सेन, विनय सेन, धीरज सेन सहित समाज के अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थिति रहें ।

Related Articles

Back to top button