सचिव ने ठेका देकर आनन-फानन में लगाया कार्य जनपद ने नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण
स्थानांतरण होने के बाद बिना काम के निकाली थी राशि
बारिश की झड़ी के बीच बन रही सीसी सड़क
सिलवानी। ग्रामीणों की शिकायत एवं सचिव ने काम किए बिना ही स्थानांतरण के बाद भी निकाली राशि, कार्रवाई नोटिस व जांच तक सीमित शीर्षक प्रसारित होने के बाद ग्राम पंचायत के सचिव ने आनन फानन में बरसते पानी के बीच सीसी सड़क का ठेका सिलवानी के ठेकेदार को देकर कार्य प्रारंभ कर दिया।
जनपद पंचायत सिलवानी की ग्राम पंचायतों में इन दिनों भ्रष्टाचार के नये नये कारनामें उजागर हो रहे है। बताया जाता है कि ग्राम पंचायतों मेें ठेकेदारी चल रही है। तथाकथित लोग ग्राम पंचायत का कोई भी कार्य हो अपनी फर्म के बैनर तले करने तैयार रहते है। ग्राम पंचायत जैथारी के तत्कालीन सचिव भगवानसिंह जगेत ने स्थानांतरण के बाद ग्राम पंचायत के खाते में राषि को ठिकाने के लिए 15 वे वित्त आयोग की राशि सड़क और नाली निर्माण के नाम पर लगभग 7 लाख रूपये आहरण किये और मौके पर काम नहीं कराया गया। पंचायत दर्पण पर 5 वां राज्य वित्त आयोग से कार्यालय व्यय के नाम 82510 रूपये का आहरण किया गया। कार्यालय व्यय नाम पर श्री बालाजी इंटरप्राइजेस, शिवशंकर टेडर्स, सलीम के नाम पर भुगतान दर्षाया गया है।
ज्ञातव्य है कि जनपद पंचायत सिलवानी की ग्राम पंचायत जैथारी के तत्कालीन सचिव भगवानसिंह जगेत का ग्राम पंचायत नारायणपुर में 7 जुलाई 2023 को स्थानांतरण होने के बावजूद लगभग 7 लाख रूपये की राशि आहरित की गई थी।
ठेका पर दिया सड़क निर्माण का काम
ग्राम पंचायत जैथारी मेें राजेन्द्र जाट से राजेन्द्र यादव के मकान तक सीसी सड़क का निर्माण कार्य सचिव भगवानसिंह जगेत द्वारा आनन फानन मेें सिलवानी के तथाकथित ठेकेदार अर्पित चैबे को देकर बरसते पानी के बीच कार्य प्रारंभ कराया गय। बारिष के बीच सीसी सड़क निर्माण किस क्वालिटी का होगा सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। सचिव ने मीडिया में मामले आने एवं जनपद पंचायत से नोटिस मिलने के बाद बौखला गये और कुछ भी करने तैयार है।
स्थानांतरण के बाद सचिव द्वारा बिना काम के राषि निकालने की जानकारी मिलने पर जनपद पंचायत सिलवानी के पत्र क्रमांक/ 4413 /लेखा / स्था./जनपद / 2023.24 के द्वारा भगवान सिहं जगेत तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत जैथारी वर्तमान सचिव ग्राम पंचायत नारायणपुर जनपद पंचायत सिलवानी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
नोटिस में उल्लेख किया है कि जिला पंचायत के आदेष में भगवान सिहं जागेत सचिव ग्राम पंचायत जैथारी का स्थानांतरण ग्राम पंचायत जैथारी से ग्राम पंचायत नारायणपुर में किया गया था। स्थानातंरण की पूर्व सूचना होने के उपरांत 8 जुलाई 2023 को ग्राम पंचायत जैथारी से राशि लगभग सात लाख रुपया राशि आहरित की गई है। जों नियम विरुद्ध है। जो शासकीय राशि का दुरुपयोग करना व गबन की श्रेणी में आता है। अतः आपको निर्देश किया जाता है कि आपके द्वारा 8 जुलाई 2023 को ग्राम पंचायत जैथारी से राशि लगभग सात लाख रुपया राशि आहरित की गई है उक्त कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति आदेश, तकनीकी स्वीकृति आदेश, माप पुस्तिका की छायाप्रति, कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र, आदि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यदि आपके द्वारा बिना कार्य किये राशि आहरित की गई है। और कार्य मौके पर नही हुआ है तो उक्त शासकीय राशि का दुरुपयोग एवं गबन किया गया है। तो तत्काल आहरित की गई राशि ग्राम पंचायत जैथारी के बैंक खाता में तत्काल जमा करे अन्यथा की स्थिति में कार्यालय द्वारा धारा 92 का प्रकरण तथा निलंबन का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजा जावेगा जिसके आप स्वंय जवावदार होगें। नोटिस में निर्देशित किया गया है कि उक्त पत्र का उत्तर तीन दिवस में कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में कार्यालय द्वारा धारा 92 का प्रकरण तथा निलंबन का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजा जावेगा जिसके आप स्वंय जवावदार होगें।
जनपद पंचायत सिलवानी की कई ग्राम पंचायतों की पूर्व में षिकायतें एवं मामला मीडिया में आने के बाद अधिकारियों द्वारा नोटिस तो जारी किये परंतु नोटिस के बाद कार्यवाही के नाम जांच प्रतिवेदन लेकर मामले की फाइल लेकर लाल बस्ते में बांध दी जाती है। अब देखना यह है कि नवागत तेज तर्रार, स्वच्छ छबि वाली सीईओ नीलम रायकवार इस सचिव पर कार्यवाही करती है या पूर्व की तरह जांच प्रतिवेदन लेकर फाइल को बंद कर दी जावेगी।



