मूसलाधार बारिश से जबेरा क्षेत्र हुआ पानी पानी, भारी बारिश से फसलें तबाह गिरे मकान आवागमन हुआ अवरुद्ध कई ग्रामों का संपर्क टूटा
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा। लगातार हो रही दो दिनों से भारी और मूसलाधार बारिश से जगह जगह बस पानी ही पानी नजर आ रहा है। जबेरा क्षेत्र में भारी बारिश का आलम यह है कि अनेकों किसानों की फसलें चौपट हो गई कई मकान रह गए और लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर होने से आवागमन अवरुद्ध हो गया जिससे कई ग्रामीणों का संपर्क टूट गया है। जिससे लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया और लोग घरों में ही दुवककर रह गए खबर लिखे जाने तक भारी बारिश का दौर जारी था। जबेरा क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश का आलम यह है कि संपूर्ण क्षेत्र जलमग्न दिखाई दे रहा है और बारिश से हुई तबाही की खबरें भी निकल कर सामने आ रही हैं। जिसमें जबेरा जनपद की ग्राम पंचायत विजय सागर एवं ग्राम डेरों में भारी बारिश से भदर नदी तूफान पर आने से बाढ़ की चपेट में आ गए। ग्राम पंचायत विजय सागर का पंचायत भवन सहित कई मकान डूब गए और पंचायत का पानी टैंकर बाढ़ में बह गया। वही ग्राम डेरों में बाढ़ से कई मकान गिर गए जहां से लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। जबेरा के हरिजन मोहल्ला में छुईया नाला के उफान पर आने से करीब 50 घरों में पानी भर गया जहां पर अधिकतर गरीब मजदूर निवास करते हैं। जिसमें सुमित्रा बाई ज्ञानी सिरपत भग्गू सागर लालमन बारेलाल इमरती बाई संतोष चौधरी सहित करीब 50 घर बाढ़ के पानी से भर गए जिसमें से कुछ गिर भी जाए। वहीं जबेरा जनपद की ग्राम पंचायत खैरी सिंगौरगढ़ में सत्तीघाट नदी के उफान पर आने से जबेरा निवासी किसान जितेंद्र तिवारी की करीब ढाई एकड़ में वोई गई मक्का की फसल एवं बंधना निवासी किसान बिहारीलाल झारिया कि करीब 5 एकड़ में बोई मक्का की फसल तबाह हो गई। वही ग्राम पंचायत खैरी सिंगौरगढ़ के ग्राम कांटी में भदर नदी में आई बाढ़ से मोहन पटेल का मकान ढह गया जिसमें रखा 45 कुंटल गेहूं एवं गृहस्घी का सामान बर्बाद हो गया और कई मकान बाढ़ की चपेट में आ गए। इसी तरह लगातार हो रही भारी बारिश से क्षेत्र के कई नदी नाले उफान पर आने से आवागमन अवरुद्ध हो गया और कई ग्रामों का एक दूसरे से संपर्क टूट गया जिससे लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया और लोग घरों में ही दुबक कर रह गए।



