धार्मिक

सप्तदिवसीय शिव महापुराण कथा के समापन पर पूर्णाहुति हुई

रिपोर्टर : रवि राय
जमुनिया । ग्राम उचेरा जमुनिया में 2 अप्रैल से आयोजित शिवपुराण कथा का समापन सोमवार के दिन पूर्णाहुति के साथ हुआ। शिवपुराण के कथा वाचक पंडित रेवाशंकर शास्त्री जी ने सानिध्य में संपन्न किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्राम की महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। कथा वाचक ने अंतिम दिन की कथा सुनाते हुए भक्तों को शिवमहापुराण की पावन कथा मे व्यास जी ने नन्दी महाराज की कथा को श्रवण करई सिलाद ऋषि की पावन तपस्या से नन्दीश्वर का जन्म हुमा और मरुत की कन्या सुयता के साथ विवाह हुआ। २४ व्यासों की पावन कथा श्रवण कराई । अगर सच्ची भक्ती की जाय तो भगवान को भी अवतार लेना पड़ता है। भक्त के यहा माता अनुसुईया की कथा के द्रारा भगवान की भक्ती करना बताया एव द्वादश ज्योतिलिंगो की पावन कथा श्रवण कराई। सोमनाथ, मल्लीकार्जुन, महाकाल, ओम्कारेश्वर, केदारनाथ, भीमशंकर, काशी, विश्वनाथ, इत्यादि द्वादश ज्योतिलिंगों की पावन कथा श्रवण कराई। आयोजक समिति ने सभी भक्तों को प्रसादी वितरण कर धर्म लाभ कमाया।

Related Articles

Back to top button