भाजपा मंडल उमरियापान की मंडल कार्यशाला बुधवार को

रिपोर्टर: सतीश चौरसिया
उमरियापान । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल , जिला प्रभारी संजय साहू व जिलाध्यक्ष दीपक सोनी “टंडन के निर्देशानुसार बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेन्द्र सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी सुरेश राय के मार्गदर्शन में मंडल कार्यशाला” का आयोजन किया गया है ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस से आरंभ होकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जन्म जयंती तक चलने वाले “सेवा सप्ताह” के कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु आयोजित उक्त कार्यशाला में मंडल में निवासरत जिला पदाधिकारीगण,मंडल पदाधिकारीगण समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गण “सेवा सप्ताह” कार्यक्रम संयोजक एवं सह संयोजक से आग्रह है कि उपरोक्त अपेक्षित सूची अनुसार बुधवार 10 को दोपहर 3 बजे भाजपा मंडल कार्यालय पचपेड़ी उमरियापान में उपस्थित होकर अति आवश्यक मंडल कार्यशाला में सहभागी बने ।



