मजदूरों की ट्रॉली पलटी, 8 महिलाएं घायल: रायसेन में धान लगाने जा रहे थे 20 मजदूर
परवरिया गांव में सांची मार्ग पर हुआ हादसा
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । रायसेन तहसील के परवरिया में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। खेत में धान लगाने जा रहे थे । इसी दौरान हुआ ये सड़क हादसा, घटना में आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने 100 डायल से विदिशा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायसेन थाना कोतवाली के अंतर्गत सांची मार्ग स्थित ग्राम परवरिया के पास खेतों में धान लगाने जा रहे 20 मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। सूचना मिलने पर थाना कोतवाली से एसआई दुर्गेश मसूरिया प्रधान आरक्षक संतोष इरपाचे, सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल मजदूरों को खेत से उठाकर रोड पर खड़ी 100 डायल तक पहुंचाया । यहां से सभी घायलों को विदिशा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है जहां उनका उपचार जारी है।
धान लगाने ऑटो और ट्रैक्टर ट्रॉली में ओवरलोड होकर जा रहे थे मजदूर…..
हम आपको यह बता दें इन दिनों रायसेन शहर सहित जिले भर में धान रोपाई का काम तेजी से किया जा रहा है। धान रोपाई के लिए मजदूरों को ट्रैक्टर ट्राली और ऑटो में ठूंस-ठूंस कर ले जाया जा रहा है। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।जबकि ऑटो में तो लोग पीछे लटककर सफर कर रहे हैं, इस और यातायात विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।



