मध्य प्रदेश

अरोषी काछी ने 10वीं में 96.8% अंक प्राप्त कर किया प्रथम स्थान हासिल किया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । समीपस्थ ग्राम बम्हनी की प्रतिभाशाली छात्रा अरोषी काछी ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है । अरोषी काछी, पिता बेनी प्रसाद काछी, ने अपनी इस शानदार सफलता से न केवल अपने परिवार और विधालय का नाम गौरवान्वित किया।
अरोषी काछी सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय उमरियापान की छात्रा हैं । उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष व्यक्त किया। स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने अरोषी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अरोषी की इस सफलता का श्रेय उनके माता-पिता, गुरुजनों और उनकी कड़ी मेहनत को जाता है।

Related Articles

Back to top button