मध्य प्रदेश

सरपंच पति एवं पुत्र द्वारा शासकीय कार्यों में हस्तक्षेप पर कड़ा रुख, पद से पृथक करने सरपंच को नोटिस जारी

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
रीवा । जिला पंचायत रीवा मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत देवतालाब के नवनिर्वाचित सरपंच पति एवं पुत्र द्वारा शासकीय कार्यों में हस्तक्षेप एवं ग्राम रोजगार सहायक के साथ अभद्रता पर पद से पृथक करने को लेकर सरपंच को नोटिस जारी किया गया।
रीवा जिले क़ी जनपद पंचायत मउगंज, ग्राम पंचायत देवतालाब के ग्राम रोजगार सहायक प्रमोद कुमार मिश्रा ने जिला सीईओ को शिकायती आवेदन दिया था जिसमे सरपंच श्रीमती सरिता सिंह के पति आनंद सिंह, एवं उनके पुत्र अंकुर सिंह पर शासकीय कार्य मे बाधा उतपन्न करने की शिकायत की गई थी। जिस पर जिला पंचायत रीवा मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पत्र क्रमांक 4787 दिनाँक 19/9/2022 जारी कर ग्राम पंचायत देवतालाब द्वारा प्राप्त शिकायती आवेदन पर सरपंच श्रीमती सरिता सिंह 07 दिवस के अंदर जबाब मांगा गया है।

Related Articles

Back to top button