मध्य प्रदेश

सर्दियों के मौसम में बिजली की आंख मिचोली कर रही परेशान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार वजूद में आई है मंत्रिमंडल का गठन होना शेष रह गया है। नई सरकार के गठन के बाद से ही क्षेत्र के लोग बिजली की समस्या से दो चार हो रहे हैं। सर्दी के मौसम में क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती लोगों को परेशानी का सवब बन गई है। ऐसे में 6 माही परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को भी परेशानी हो रही है। जहां सुबह के समय पानी गर्म करने में दिक्कत आ रही हैं वहीं दोपहर से लेकर शाम तक और शाम से लेकर देर रात तक बिजली की आंख मिचोली और भी कई परेशानियां पैदा कर रही है। जब शहरी क्षेत्र में बिजली का यह हाल है तो ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को बिजली किस हिसाब से मिल रही होगी इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। अघोषित बिजली कटौती से लोगों के कई काम में पिछड़ रहे हैं।
बिजली कंपनी के कार्यालय में जानकारी लेने पर पता चलता है कि कोई बड़ा फाल्ट हो गया है जिसकी वजह से कभी गैरतगंज से लाइट बंद है तो कभी शहरी क्षेत्र में फाल्ट होने पर उसके सुधार के लिए लाइन बंद की गई है। कुल मिलाकर क्षेत्र में परिवर्तन की लहर के बाद बिजली के शेड्यूल में भी परिवर्तन होता दिखाई दे रहा है।
पीड़ित किसानों मजदूरों व्यापारियों और आमजन ने बिजली कंपनी के अधिकारियों से अघोषित विद्युत कटौती बंद करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button