क्राइम
सांप के काटने से बालक की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम

सिलवानी। सिलवानी पुलिस थाना अंतर्गत पुलिस चौकी जैथारी के ग्राम जामनपानी में मवेशी को चारा डालने गए बालक को सांप के काटने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी जैथारी के ग्राम जामनपानी में अशविंद पिता बलीराम आदिवासी उम्र 12 साल रविवार की सुबह अपने खेत में बनी झोपड़ी में मवेशियों को चारा दे रहा था, तभी उसे सांप ने काट लिया। जिसका इलाज कराया गया, और रात्रि 9 बजे उसकी मौत हो गई।
पुलिस को जानकारी मिलने पर बालक के शव को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया, सोमवार को उसका पीएम करा कर शव को परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।



