क्राइम

बाइक और कार की टक्कर, तीन गंभीर घायल, रिफर

सिलवानी । सोमवार की सुबह राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा पर आमापानी के पास एक बाइक और कार की आमने सामने जोरदार भिंडत हो गई। जिससे बाइक सवार तीन लोगो को गंभीर चोटे आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा पर सिलवानी से 2 किमी दूर आमापानी कालोनी के पास गैरतगंज से सिलवानी की ओर आ रही कार क्रमांक एमपी 15 सी सी 5951 ने सिलवानी से आमापानी कालोनी की ओर जा टीव्हीएस विक्टर बाइक की आमने सामने जोरदार भिंडत हो गई। जिससे बाइक सवार विष्णु पिता हनुमत आदिवासी उम्र 24 साल निवासी चिंगवाड़ा, धर्मेन्द्र पिता ऋषिराज ठाकुर उम्र 21 साल निवासी रामपुरा, राजकुमार पिता मुन्नलाल ठाकुर उम्र 21 साल निवासी कालोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहा डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रिफर कर दिया। बताया जाता है कि तीनों युवकों के पैरो मे गंभीर चोटे है।
सिलवानी पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button