मध्य प्रदेश
नपा अध्यक्ष की दादी के निधन से छाया शोक

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी की दादी, स्वर्गीय भदई पटेल की धर्मपत्नी मुल्लू बाई के निधन से क्षेत्र में शोक छा गया। निज निवास खेत वाले निवास से अंतिम यात्रा पलकमति वाले मुक्ति धाम पर लाई गई जहां सनातन रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया गया।
उनके निधन पर नगर पालिका परिषद, हिंदू उत्सव समिति, लोधी समाज संगठन, हिंदू युवा सेवा दल, कामधेनु सेवा समिति, एक प्रयास ग्रुप सहित, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।



