मध्य प्रदेशराजनीति

सिलवानी के वरिष्ठ भाजपा विधायक रामपाल सिंह राजपूत को भोपाल संभाग का  सह संयोजक बनाया

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए रायसेन जिले में सिलवानी विस क्षेत्र के वरिष्ठ बीजेपी विधायक रामपाल सिंह ठाकुर को चुनाव समिति में भोपाल और संभाग का  रायसेन जिला सह संयोजक मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति सत्ता संगठन के आदेश पर  भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष  एवं खजुराहो के सांसद बीडी शर्मा की सहमति से की गई है।
        इनके मनोनयन पर जिले के भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष शर्मा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति खुशियां जाहिर कर बधाई दी है।बधाई देने वालों में विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, पूर्व मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार युवा नेता मुदित शेजवार, भोजपुर के विधायक सुरेंद्र पटवा, जनपद पंचायत सांची के अध्यक्ष एस मुनियन, नरेंद्र सिंह कुशवाह, ऋषिनाथ सिंह कुशवाह, धीरेंद्र मंजू सिंह कुशवाह, कन्हैया सूरमा, जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर, शिवराज सिंह कुशवाह, भूपेंद्र वर्मा दीपक पण्डया, रौनक चौधरी, पर्व चौधरी, जगदीश अहिरवार, वर्षा लोधी प्रतिभा शुक्ला, हेमलता रघुवंशी, रमा मेहरा, उर्मिला सोनी, मुरारी लाल सोनी आदि शामिल है।

Related Articles

Back to top button