धार्मिकमध्य प्रदेश

सतगुरू हीरापुर वाले महाराज के नगर आगमन पर निकाली शोभा यात्रा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । दशहरा मैदान स्थित क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह राजपूत के निवास से सतगुरु हीरापुर वाले महाराज की भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से निकाली गई, जिसमें डीजे की धुन पर बज रहे भजनों पर युवाओं ने जमकर जयकारे लगाए, दुलदुल घोड़ी और ढपला पार्टी द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी गयीं। शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों द्वारा सतगुरु के ऊपर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद प्राप्त किया, नया बस स्टैंड पुराना बस स्टैंड से होती हुई शोभायात्रा सिद्ध शिवालय धाम पहुंची। जहां पर मंदिर समिति द्वारा उनकी अगवानी की। श्री श्री षणमुखानंद हीरापुर वाले गुरु महाराज जी के सानिध्य में शिवालय मंदिर में सामूहिक पूजा अर्चना की गई l
शिवालय मंदिर में नर्मदा तट पर 16 वर्ष दुग्ध आहारी रहते हुए साधना कर सात वर्ष मां नर्मदा की धारा में नाव में रहकर उपासना करने, साथ ही दो बार बिना पादुका के पैदल और एक बार वाहन से नर्मदा परिक्रमा करने वाले हीरापुर गुरुजी ने क्षेत्र के लोगों को संदेश देते हुए कहा कि नर्मदांचल में जन्म लेने का सौभाग्य पूर्वजन्मों के पुण्य से मिलता है। नर्मदा तट पर साधना के लिए साधु- संत ही नहीं देवता भी आते हैं। भगवान कार्तिकेय और मां गंगा ने स्वयं, नर्मदा तट पर तपस्या की है। क्षेत्र के लोगों को भी मां नर्मदा की महिमा समझना चाहिए। कहीं ऐसा न हो जाए के क्षेत्र के लोग ही मां नर्मदा का महत्व न समझने के कारण पुण्य लाभ न ले पाएं। मेरा विश्वास है कि जन्म जन्मांतर की तपस्या के कारण ही मुझे नर्मदा तट पर साधना का अवसर मिला है। गुरूजी ने बताया कि महाप्रलय में मां नर्मदा को छोड़कर समुद्र सहित ब्रह्मांड की हर चीज नष्ट हो जाती है। मां नर्मदा महाप्रलय के बाद भी विद्यमान रहती है। स्वामीजी ने दूध न देने वाली और बूढ़ी गायों को आवारा छोड़ना और गोचर भूमि पर कब्जा करने को महापाप बताया।
सतगुरु के आगमन पर विधायक पुत्र दुर्गेश प्रताप सिंह, निज सचिव भोलेशंकर पाराशर, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू, पूर्व अध्यक्ष सुरेश ताम्रकार,
नपा उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी, पार्षद बृजेश लोधी, अजय सिंह जाट, अजय जैन, प्रवीण जैन, ओमकार यादव, गुलाब रजक, घासीराम राज, राजीव दुबे, महेश साहू, लोकराज सिंह ठाकुर, डॉ जितेंद्र तोमर, राकेश भार्गव, हेमंत विश्वकर्मा, उमाशंकर पांडे, भगवानसिंह लोधी, सालक नेमा, शोभाराम नगरिया, अमर सिंह शाक्य, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, गोलू कुरड़ियां, मुकेश पाटकर सहित नगर के गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया और शोभा यात्रा की व्यवस्थाएं संभाली। वहीं क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत और पशुपालन डेयरी मंत्री प्रेम सिंह पटेल बीस वाले मंदिर पहुंचे और हीरापुर वाले संत जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button