मध्य प्रदेश

सीएम शिवराजसिंह ने भाजपा प्रत्याशी की माताजी के निधन पर घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेड़ा । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नरसिंहपुर जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम रीछा पहुंचे जहां उन्होंने तेंदूखेड़ा विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी की माताजी के निधन पर परिजनों को अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की
नरसिंहपुर जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम रीछा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां वे अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे जैसे ही शिवराज सिंह चौहान रीछा गांव पहुंचे वैसे ही गांव की महिलाओ ने शिवराज सिंह चौहान पर फूलो की वर्षा करते हुए आरती उतारी और अपने भाई का स्वागत किया। हम आपको बता दे की मतदान के पहले तेंदूखेड़ा विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) की माताजी श्रीमती गुलाबबाई का 92 साल की उम्र में निधन हो गया था जिनके घर पहुंच कर परिवार जनों को अपनी शोक संवेदनाये प्रकट की और बेल पत्र का पेड़ लगाकर परिजनों को दुःख सहन करने की ईश्वर से कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ मध्यप्रदेश से भाजपा राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी (बाबूजी), नर्मदापुरम सांसद राव उदय प्रतापसिंह और नरसिंहपुर भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित इंजीनियर अभिलाष मिश्रा, मौजूद रहे और माताजी को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button