बिजली लाइन के झूलते तार से झुलसी बालिका, भोपाल में किया जा रहा है इलाज

सिलवानी । तहसील के ग्राम सियरमऊ के पुरानाखेड़ा में रविवार की शाम 5 बजे को 33/11 केव्ही लाइन के तार तेज हवा में झूलते हुए एक बालिका को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई, जिसे सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायसेन रैफर किया गया।
जानकारी के अनुसार सियरमऊ निवासी धनराज ठाकुर की 12 वर्षीय पुत्री काजुल ठाकुर घर के बाहर थी, 33/11 केव्ही लाइन का तार हवा में झूलते हुए काजूल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई, जिसे सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के रायसेन रैफर कर दिया गया है। बीएमओ डॉ. एच. एन. मांडरे ने बताया कि बिजली के करंट से बालिका 50 प्रतिशत झुलस गई है, जिसको प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रायसेन भेज गया है। और बालिका को भोपाल के शासकीय कमला नेहरू हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहां बालिका की हालत में सुधार है। डॉक्टर ने बताया कि दोपहर में बालिका भोजन भी किया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी संज्ञान में है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। मामले की विवेचना की जा रही है



