मध्य प्रदेश

सीवरेज लाइन वालों की मेहरबानी से पानी को तरस रहे लोग

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । नगर परिषद साईखेड़ा में करीब 3 साल से अधिक समय से चल रहा सीवरेज लाइन डलने के कारण नगर की सभी रोड जर्जर हो गई हैं। परिषद द्वारा उनको बना भी दिया गया है जिसके बाद भी लाइन की मेहरबानी से हर दो चार महीने में खोदी जाती है जिससे नगर की रोड ऊबर खाबर हो रही हैं इसी के साथ नगर में सबसे बड़ी समस्या हर हफ्ते बनी रहती है सीवरेज द्वारा नगर में जगह-जगह गड्ढे किए जाते हैं एवं लाइन बिछाई जाती है जिससे पेयजल की लाइन फट जाती है और रोडो पर पानी बहने लगता है साथ ही नगर परिषद द्वारा पेयजल लाइन दो-तीन दिन में भी ठीक नहीं की जाती जिससे नगर वासी एवं वार्ड वासी पानी को मोहताज हो जाते हैं इस समय झिकोली रोड एवं बंजारी वार्ड में 3 दिन से पानी नहीं आ रहा पता करने पर मालूम हुआ कि सीवरेज वाले के द्वारा झिकोली रोड की दो लाइन तोड़ दी गई हैं जो अभी तक ठीक नहीं हुई परिषद द्वारा पानी टैंकर द्वारा भी भेजा जाता है पर जो लोग नीचे रहते हैं वह पानी ले लेते हैं जो ऊपर फ्लोर पर रहते हैं वह पानी कैसे ले जाएं आखिरी यह समस्या कब तक हल होगी इससे नगर वासी खासे परेशान है।

Related Articles

Back to top button