मध्य प्रदेश

सीसी रोड निर्माण का जनप्रतिनिधियों ने किया भूमिपूजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सिलौंडी के वार्ड नंबर 17 में धरमपूरा हनुमान जी मंदिर से मनोज साहू के घर तक बनने वाली सीसी रोड एवं नाली निर्माण का भूमिपूजन जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, सरपंच पंचो संतोष कुमार, उपसरपंच राहुल राय, जनपद सदस्य प्रतिनिधि रवि अवस्थी ने किया । जनता की लगातार मांग पर सिलौंडी पंचायत ने जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए नाली एवँ सीसी रोड बनाने का प्रस्ताव स्वीकृति प्रदान की थी । इस अवसर संतोष बर्मन, रोजगार सहायक अमरीश राय, इंजीनियर अतुल बर्मन, पुनीत सेन, श्यामदत्त राय, राजा राय, रवि शंकर गडारी, अंकित मिश्रा, अरुण राय, रोहित साहू आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button