धार्मिक

श्री राम मंदिर के पवित्र अक्षत कलश की शोभायात्रा बीजाडोगरी निकाली

ब्यूरो चीफ भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा अतंर्गत आने वाले ग्राम बीजाडोगरी अयोध्या के श्री राममंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की मंगल कामना के साथ चित्रकूट से निकला अक्षत कलश बीजाडोगरी के रामकुमार सरकार मंदिर से शोभायात्रा के रूप में ग्राम का भ्रमण पर निकला । गांव स्थित रामकुमार सरकार से प्रारंभ होकर कलश यात्रा जय श्रीराम के जय घोष करतीं हुई । ग्राम के गली मोहल्ले पटेल बाबा भगवान शंकर मंदिर होते हुए निकलीं। भगवान श्रीराम अयोध्या के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण देते हुए। ग्राम भ्रमण में लोगों ने पुष्प बर्षा कर अक्षत कलश की आगवानी की।यह कलश यात्रा। तपोभूमि गंगा झिरिया धाम मंदिर में सम्पन्न हुई। पूरे शोभायात्रा मार्ग में पुष्प वर्षा कर लोगों ने आगवानी की। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर की बड़ी संख्या में सामाजिक धार्मिक संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button