मध्य प्रदेश

सीसी सड़क निर्माण उपयंत्री की देखरेख में, ठेकेदार ने दिया था चेलेंज लागत से कम में काम लेकर, उपयंत्री खड़े होकर बनवा रहे सड़क

रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । नगर परिषद में इस बार पार्षदों से अध्यक्ष का चयन किया जाना था लेकिन काँग्रेस के मैदान से हट जाने से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों र्निविरोध चुने गए।
भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश।
इस परिषद के पहले सम्मेलन में जानकर और जागरूक पार्षद सरवजीत सिंह अटवाल ने अपनी मंशा नगर के विकास में गुणवत्ता पूर्ण कार्य और पहले जो हो चुका वह दोवारा न दोहराया जाए स्पस्ट कर दिया था । क्योंकि पूर्व नगर परिषद ने चालीस करोड़ के विकास कार्य का बखान किया और शहर आज भी नरकमय जीवन जीने को मजबूर हैं तमाम कच्ची पक्की सड़कों पर हर साल दस से तीस लाख की चूरी बिछ जाती थी जो सीधे सीधे जिम्मेदारों की जेब में पहुँचती थी, इस बार परिषद सम्मेलन में सरवजीत सिंह अटवाल ने उपयंत्री से टेकनीकल सबाल जबाव किए जिसमें इस सड़क का मुद्दा भी निकला और सरवजीत ने उपयंत्री को कहा कि आपका स्टीमेट गलत हैं या ठेकेदार का जो उसने आपको चेलेंज करते हुए लागत से कम में काम लिया , आप अपनी देखरेख में सड़क बनवाए।
सब इंजीनियर खड़े रहकर बनवा रहे सड़क।
नगर परिषद खुद निर्माण ऐजेंसी हैं और बह निर्माण कार्यों के लिए ठेका देती हैं ठेकेदार और अधिकारी और जनप्रतिनिधि में इतना आत्मिक लगाव होता हैं जैसे दूध में पानी , एक ही ठेकेदार तीन तीन निविदाएं अलग अलग फार्मों के नाम से जमा कर अपनी शर्तों पर ठेका हासिल कर लेता और बह जब सड़क बनता हैं सीमेंट काँक्रीट की तो बह पैदल चलने बालों के भार से ही दरक जाती हैं। लगभग 12 लाख लम्बाई लगभग 380 मीटर प्रगति स्कूल से लेकर एसडीओपी पुलिस निवास तक सड़क का कार्य प्रगति पर हैं परिषद सम्मेलन में नई परिषद की मंशा को देखते हुए सब इंजीनियर संग्राम सिंह सुबह कार्य शुरु अपने सामने कराते और अपने सामने ही बंद ।
आम जनता में निर्माण के प्रति भरोसा जागा ।
नगर परिषद में आँनलाइन आँफ लाइन टेंडर से ब्लों या अधिक राशि का कोई माईने नहीं रखता था इन्हें तो परिषद के विश्वास पर भरोसा रहता है सड़क में सीमेंट की जगह राख मिलाकर भी यह परिषद के सामने गुणवत्ता पूर्ण कार्य होने का प्रमाणपत्र हासिल कर लेते हैं और भुगतान की भी चिंता नहीं क्योंकि इसमें सभी का हिस्सा होता हैं लिहाजा कार्य पूर्ण से दो दिन पहले ही भुगतान करने की तमगा भी मध्यप्रदेश में बाड़ी नगर परिषद के पास हैं ।
सरवजीत सिंह अटवाल पार्षद वार्ड क्रमांक 12 का कहना है कि प्रथम सम्मेलन में निर्माण कार्य के संबंध में सब इंजीनियर संग्राम सिंह से चर्चा हुई और उन्हें गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने की अपेक्षा की वह अपने काम में खरे उतर रहे हैं मेरी चाहत हैं कि नगर में जो भी काम हो बह आमजनता के लिए सुविधाजनक साबित हो ।

Related Articles

Back to top button